फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student dies due to bike accident

बाइक के धक्के से छात्र की मौत

Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to bike accident
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर - खुटहन मार्ग पर छतौरा गांव के गोदाम के पास मंगलवार की शाम बाइक के धक्के से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जौनपुर खुटहन मार्ग को छात्र का शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचकर सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

छतौरा गांव के निवासी घनश्याम यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रशांत उर्फ अंश यादव कोचिंग से शाम को घर लौट रहा था। जैसे ही वह छतौरा मोड़ के पास पहुंचा था कि उसी दौरान खुटहन की ओर जा रही बाइक बाइक चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पते हुए थोड़ी देर में दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने जौनपुर खुटहन मार्ग पर मृतक छात्र का शव रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर नृपेन्द कुमार एवं थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव मय फोर्स के वहां साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराएं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने बाइक के मिले नंबर के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई। मृतक अंश घनश्याम यादव की इकलौती संतान थी। घनश्याम के परिवार का चिराग बुझ जाने से पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed