फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sun, 09 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by tractor
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में शनिवार की शाम बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित अमीसराय गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा का पुत्र विशाल (15) शनिवार की शाम साइकिल से बाबूगंज बाजार में सब्जी खरीदने आया था। घर लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरा विशाल ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौके का लाभ पाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा अभिषेक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। विशाल शर्मा दसवीं का छात्र था। उसके मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया चालक विक्रमादित्य उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed