फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student dies after being hit by goods train

Jaunpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by goods train
शाहगंज। पक्का पोखरा के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से रविवार की सुबह एक छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौडी गांव निवासी शिवम पाल (19) पुत्र शैलेंद्र पाल रविवार की सुबह पक्का पोखरे के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिवम अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। वह रजत काॅलेज आफ फार्मेसी टांडा आंबेडकर नगर से बी-फार्मा कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed