{"_id":"66f93ff162230ae2800c9b7d","slug":"student-accused-assistant-professor-of-purvanchal-university-of-molestation-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: केबिन में बुलाकर करते हैं अश्लील हरकत, पूर्वांचल विवि की छात्रा का प्रोफेसर पर आरोप, कमेटी करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केबिन में बुलाकर करते हैं अश्लील हरकत, पूर्वांचल विवि की छात्रा का प्रोफेसर पर आरोप, कमेटी करेंगी जांच
Sun, 29 Sep 2024 05:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
जौनपुर जिले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद कुलपति ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी इन्वायरमेंटल साइंस विभाग में संविदा पर तैनात सहायक प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय पर प्रथम वर्ष की छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
छात्रा ने कुलपति को पत्र लिखकर शिकायत की है। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने टीम गठित कर आदेश दिए हैं। कमेटी की जांच के अध्यक्ष डा. नूपुर गोयल बनाई गई हैं।
डॉ. नूपुर ने बताया कि आंतरिक शिकायत जांच प्रकोष्ठ के पास आया है। जांच के बाद रिपोर्ट कुलपति को दी जाएगी। इस समिति में कुल 11 सदस्य शामिल हैं। वहीं, पुलिस की आईटी टीम और सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने भी शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अभी तक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर उसे नियमित रूप से व्हाट्सएप कॉल और चैटिंग के माध्यम से परेशान करते थे। केबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करते थे।
विज्ञापन
छात्रा ने ऑडियो भी कुलपति को सौंपा है। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि पुलिस की मीडिया सेल से जानकारी मिली थी। जानकारी इकट्ठा की है। वहीं, प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
मेरी लोकप्रियता से इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं आरोप में सच्चाई नहीं है। वायरल ऑडियो के विषय में अभी तक मुझे जानकारी नहीं है। - डॉ. सुधीर उपाध्याय, सहायक आचार्य संविदा, पर्यावरण विज्ञान, पूविवि