फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strong winds from the devastation caused three deaths, many injured

तेज आंधी से मची तबाही तीन की मौत, कई जख्मी 

Sat, 28 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 28 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Strong winds from the devastation caused three deaths, many injured
आंधी ने उड़ाई नींद - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार को सुबह एवं देर शाम आई तेज आंधी में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पशु भी इस दौरान पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


 मीरंगज इलाके में देर शाम आई आंधी में दर्जनों बिजली के पोल उखड़ गए और पेड़ सड़क पर गिर गए। मछलीशहर जंघई मार्ग पर बीच सड़क पर पेड़ गिरने से जाम लग गया। लोग किसी तरह पेड़ काटकर रास्ता साफ करवाए।
विज्ञापन


वहीं जंघई जरौना मार्ग पर स्थित बसेरवा गांव में मड़हे में दबकर दीपक कुमार (15) की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। बभनियांव गांव में नंदलाल यादव के घर के सामने महुआ का पेड़ गिरने से दो भैंस घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोला यादव के घर के सामने नीम का पेड़ गिरने से उनकी बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। सुजानगंज के मटियारी गांव के जोगीपुर पुरवा में आम का पेड़ गिरने से उसमें दबकर मो. कलाम की पुत्री साहीन (11) की मौत हो गई।

बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव में आंधी में पेड़ गिरने से ईश्वार चंद्र सरोज के 10 वर्षीय पुत्र की दबकर मौत हो गई। इसके अलावा जिले के कई क्षेत्रों में रिहायशी मड़हा, टीनशेड, बिजली के पोल गिर गए। जिससे लाखों की क्षति हुई।


सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार नौवादाड़ी गांव में काम करने निकली महिला संजू (26) पेड़ गिरने से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पंवारा थाना क्षेत्र के गोपद्वारा गांव में आम का पेड़ गिरने से रामकिशन (35) हो गए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed