फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strong sunshine after ten days, relief from melting

Jaunpur News: दस दिनों बाद हुई तेज धूप, गलन से मिली राहत

Fri, 26 Jan 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine after ten days, relief from melting
कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार राहत भरा रहा। करीब दस दिनों बाद सुबह 10 बजे से खिली तेज धूप ने लोगों को शीतलहर से राहत पहुंचाई। पार्क, सार्वजनिक स्थल व घरों की छतों पर में लोगों ने धूप का आनंद लिया। बच्चों ने भी क्रिकेट का लुत्फ उठाया। हालांकि शाम होते ही ठंड व गलन सितम ढहाने लगी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते दस दिनों से बदली, शीतलहर और गलन से लोग परेशान थे। बिना काम के घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। अलाव आदि ही सहारा बना था। बच्चे और बुजुर्गों की हालत सबसे खराब थी। बृहस्पतिवार को सुबह भी हल्के कोहरे और ठंड से हुई लेकिन सुबह 10 बजे चटक धूप से तापमान बढ़ने के साथ-साथ ठंड से भी राहत मिली। लोग भी धूप सेंकते नजर आए। बच्चे भी धूप खिलने के बाद पार्कों में खेलते दिखे। लगातार कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सुबह-शाम के हालात जस के तस बने रहे। घर की छतों व आंगन में रौनक देखने को मिली। हालांकि, शाम होते-होते एक बार फिर ठिठुरन भरी ठंड से लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। देर रात तक सड़कों पर आवागमन कम हो गया।
विज्ञापन


खिले किसानों के चेहरे
मौसम की प्रतिकूलता से फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित किसानों के चेहरे धूप निकलने से खिल गए। मौसम के कुछ ठीक होने पर किसानों ने खेत की ओर रुख किया। फसलों की देखभाल शुरू की है। वरिष्ठ वैज्ञानिक पादप सुरक्षा डॉ.संदीप कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बाद धूप फसलों की बढ़त में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस 10 घंटे देर से जौनपुर पहुंची



जौनपुर। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सूरत से आने वाली ताप्ति गंगा एक्सप्रेस दो घंटे, कोलकाता से आने वाली देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से आने वाली मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। उधर जंघई जंक्शन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस तीन घंटे, दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर से हाबडा जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे, बनारस से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह का कहना कि लंबी दूरी की कई ट्रेनें कोहरे व ठंड के कारण लेट हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed