फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stripper clashed in land dispute, four injured in knife fighting

भूमि विवाद में भिड़े पट्टीदार, चाकूबाजी में चार घायल

Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Stripper clashed in land dispute, four injured in knife fighting
बक्शा। थाना क्षेत्र के सरौली गांव में शनिवार की शाम जमीन विवाद को लेकर पट्टीदार भिड़ गए। मारपीट के दौरान चाकू के हमले से वृद्ध जख्मी हो गया। तीन अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद वृद्ध की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सरौली गांव में सुभाष चंद्र तिवारी का पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से शनिवार की शाम राजस्व टीम नापी के लिए आई थी। इस दौरान पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जमकर लात-घूसे और लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें सुभाष चंद्र तिवारी (65) को पेट में चोट आई। मारपीट में प्रेम तिवारी (58), अखिलेश तिवारी (68) और सौरभ (20) को भी चोट आई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि बिना पुलिस को सूचना दिए एक पक्ष ने राजस्व टीम को नापी के लिए बुलाया था। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed