फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strings of lamps were decorated, the ghats of Adi Ganga were illuminated.

Jaunpur News: दीपों की लड़ियां सजीं, जगमग हुए आदि गंगा के घाट

Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Strings of lamps were decorated, the ghats of Adi Ganga were illuminated.
जौनपुर। देव दीपावली के उपलक्ष्य में जिले के कोने-कोने में भव्य तैयारी की गई है। असंख्य दीपों से घाटों को सजाया जा रहा है। गोपीघाट, गोकुल घाट और विसर्जन घाट पर कुछ लोगों ने रविवार को ही पर्व मनाते हुए दीपदान किया। हालांकि अधिकांश जगह सोमवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। जब शाम को हजारों की संख्या में एक साथ दीप जल उठेेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे तारे आसमां से जमीं पर उतर आए हों। रविवार की शाम को ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जौनपुर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर 15 साल से देव दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। रविवार को यहां रंगोली प्रतियोगिता के बाद आदि गंगा गोमती पूजन, दीपदान और महाआरती और आखिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे। साथ ही देव दीपावली समिति के संस्थापक पंडित आनंद मिश्र, अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महासचिव मनीष गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। इसके अलावा गोपी घाट और विसर्जन घाट पर भी दीपदान हुआ। सद्भावन पुल समेत जगह-जगह आकर्षक लाइटों की भव्य सजावट की गई है। उधर, आदि गंगा गोमती के तट पर विसर्जन घाट, सूरज घाट पर सोमवार को दीप दान कर देव दीपावली मनायी जाएगी।
विज्ञापन


पिलकिछा घाट पर लगेगी आस्था की डूबकी

खुटहन। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा कर पुुण्य अर्जित करेंगे। घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन भी करेंगे। यहां ऐतिहासिक साप्ताहिक मेला भी लगता है। यहां की मान्यता है कि प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ क्षणों के लिए इस घाट पर उतरा था। यहां स्वयं भगवान और उनकी सेना ने स्नान कर गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। यहां का मेला कृषि औजारों, मिट्टी के बर्तन के लिए चर्चित है। मेले में दो से पांच किग्रा तक के गट्टे विशेष आकर्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 हजार दीपों से सजेगा शीतला चौकियां धाम

धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में सोमवार को देव दीपावली मनायी जाएगी। यहां सरोवर को 51 हजार दीपों से सजाया जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई के साथ ही पूर्णिमा के दिन मां शीतला का शृंगार किया जाएगा। मंदिर को झालरों से सजाया जा रहा है।


सई गोमती के संगम तट पर लगेगा मेला

जफराबाद। सई उतरि गोमती नहाये, चौथे दिवस अवधपुर आए। श्री रामचरित मानस की इस चौपाई को जौनपुर के राजपुर त्रिमुहानी से जोड़कर देखा जाता है। यहां सई और गोमती नदी का संगम तट है। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान राम के के चरण पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि भगवान रामचंद्र जी जब लंका से अत्याचारी रावण को मारकर वापस अयोध्या जा रहे थे तब इसी रास्ते गए थे। यहां सई-गोमती के संगम तट पर स्नातक किए और यहां से अयोध्या के लिए प्रस्थान किए थे। कुछ लोग इस चौपाई को भरत जी से जोड़कर देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed