फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strike of Advocates Association against encroachment on ponds

Jaunpur News: तालाबों पर अतिक्रमण के विरोध में अधिवक्ता संघ की हड़ताल

Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Strike of Advocates Association against encroachment on ponds
नगर के तीस तालाबों पर अतिक्रमण किए जाने के विरोध में अधिवक्ता संघ ने बुधवार को हड़ताल की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। आरोप है कि तालाबों पर भूमाफियाओं ने अपना फर्जी नाम दर्ज कराकर अतिक्रमण कर लिया है। वाटर रिचार्जिंग के स्रोत तालाब के पटने से पेयजल संकट बढ़ रहा है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। तालाबों पर अतिक्रमण और पेय जल की समस्या को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया था। सुबह ही अधिवक्ता संघ को एसडीएम ने वार्ता का प्रस्ताव भेजा। तहसील प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई। जिसमें अधिवक्ताओं की मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने वकीलों को आश्वस्त किया कि 30 तालाबों से संबंधित मुकदमों की सप्ताह में दो दिन सुनवाई की जाएगी। फर्जी इंद्राज निरस्त कर तालाबों पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। जल स्रोत का संरक्षण होगा। इसके साथ ही तहसील परिसर में लगे आरओ प्लांट की तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। तब तक विकल्प के तौर पर तहसील में अधिवक्ताओं, वादकारियों के लिए प्याऊ की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र सिन्हा, आरपी सिंह, आलोक विश्वकर्मा, रमेश चंद्र यादव, राज कुमार पटवा, वीरेंद्र मौर्य, हरि शंकर यादव, हरि नायक तिवारी, प्रेम बिहारी यादव, शंकर मोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed