फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strict watch, vehicles stopped outside the city

सख्त पहरा रहा, शहर से बाहर रोके गए वाहन

Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Strict watch, vehicles stopped outside the city
15- चहारसू चौराहे पर पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
सख्त पहरा रहा, शहर से बाहर रोके गए वाहन
विज्ञापन

- दवा, क्लीनिक छोड़कर बंद रहीं दुकानें, पसरा रहा सन्नाटा
- हर चौराहे-तिराहे पर डटे रहे सुरक्षाकर्मी, आज से रोस्टर के मुताबिक खुलेंगी दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोरोना से सुरक्षा के लिए लागू 55 घंटे की संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर ज्यादा ही सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर भी गिनती के वाहन दिखे। दूसरे दिन सख्ती भी अधिक रही। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। जरूरी काम होने पर लोग सिर्फ बाइक और साइकिल से ही शहर में प्रवेश पा सके। चौराहों-तिराहों पर डटे सुरक्षाकर्मी बाहर निकलने वालों को खदेड़ते रहे। सोमवार से दुकानें तय रोस्टर के मुताबिक ही खुलेंगी।
शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू संपूर्ण बंदी लागू होने के बाद से ही पुलिस-प्रशासन के लोग सतर्क हो गए थे। शनिवार को पूरे दिन अफसरों ने भ्रमण कर प्रतिबंध का पालन कराया। कुछ लोग सड़कों पर आए भी तो उन्हें घर भेज दिया गया। रविवार को शहर में और अधिक सख्ती नजर आई। सभी प्रमुख चौराहों-तिराहों व नुक्कड़ पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्हें देखकर कोई घर से बाहर नहीं निकला। जो बेवजह बाहर निकला उन्हें पुलिस उन्हें फटकार कर घर भेज दिया। दवा की दुकानें और क्लीनिक खुली थीं। सब्जी, फल के ठेले वाले घूम कर सामग्री बेचते रहे। उन्हें कहीं खड़ा कर बिक्री नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश वाले मार्ग पर पॉलीटेक्निक चौराहा और धन्नेपुर में बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। ओलंदगंज चौराहे पर भी पुलिस ने बीच सड़क बाइक खड़ी कर बड़े वाहनों के लिए प्रवेश बंद करा दिया था। बंदी का असर यह रहा कि सामान्य दिनों में ठसाठस भीड़ वाली शहर की सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग भी बमुश्किल दिख रहे थे। रुहट्टा, ओलंदगंज, नखास, चहारसू, जेसीज, सब्जी मंडी, किला रोड, रासमंडल, सिपाह आदि इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। कोतवाली और रेलवे स्टेशन के पास थोड़ी चहल-पहल नजर आई लेकिन वहां भी पुलिस चक्रमण करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने बंद करवाई दुकान
बरईपार। चक घसीटानाथ में एक किराना दुकानदार अपनी दुकान खोला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद करवाया। चेतवानी दी कि दोबारा दुकान खुलने पर सीज कर दिया जाएगा। किराना दुकानदारा को देखकर कुछ अन्य लोगों ने भी दुकान खोल रखा था लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने भी शटर गिरना बेहतर समझा।

---
बाजार को किया सैनिटाइज
सुजानगंज। तरपट्टी ग्राम सभा के प्रधान धर्मेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बेलवार बाजार, बैंक और गांव की कई स्थानों को सफाई कर्मी से सैनिटाइज करवाया। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरुक रहने और सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed