{"_id":"681a5ae886cd6ed80c081014","slug":"stress-gives-birth-to-serious-diseases-pratima-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-133888-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव से गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं : प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव से गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं : प्रतिमा
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को एक निजी विद्यालय में अलविदा तनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान विशेषज्ञ पूनम बहन ने परमात्मा के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कहा कि आत्मा परमात्मा का अंश है। मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार भाव से ऊपर उठकर स्वयं में स्थित होना ही योग है। सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अत्यधिक तनाव से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं।
तनाव हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित अलविदा तनाव शिविर सार्थक कदम है। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने प्रजापिता ब्रह्मा के जीवन में घटित दिव्य अनुभव की प्रेरणादायक कथा को साझा किया। इस मौके पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, एसबीआई शाखा प्रबंधक निधि पटेल, अतुल त्रिपाठी, स्मिता भोजवाल व संजय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
संचालन सुमन जायसवाल व राज पाल ने किया। आभार संचालक अनीता दीदी ने व्यक्त किया।