फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strategy made for restoration and rejuvenation of Varuna river

Jaunpur News: वरुणा नदी की बहाली व कायाकल्प के लिए बनी रणनीति

Fri, 21 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Strategy made for restoration and rejuvenation of Varuna river
राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के अनुपालन में निष्पादन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने की। क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डाॅ. एससी शुक्ला ने बताया कि एनजीटी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गंगा नदी की सहायक नदी वरुणा की बहाली एवं कायाकल्प किया जाना है। जनपद जौनपुर से होकर बहने वाली बसुही नदी वरुणा नदी में मिलती है। नदी के बंध पर पौधरोपण वन विभाग द्वारा कराया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीन खरे ने बताया कि जुलाई, अगस्त में करीब 30 हजार पौधों का रोपण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि एनजीटी द्वारा पारित आदेश का शीघ्र पालन किया जाए व बसुही नदी पर पौधरोपण का कार्य जुलाई 2023 में वन विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया जाए। संबंधित विभागों द्वारा प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed