{"_id":"5dbc82208ebc3e01557e8c7d","slug":"strangulation-of-home-guards-jaunpur-news-vns4921202192","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
13- केराकत क्षेत्र के सुचितपुर गांव निवासी मृत होमगार्ड की फाईल फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
होमगार्ड की गला रेतकर कर दी हत्या
आईजी ने किया मौका मुआयना, 24 घंटे में खुलासा का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुचितपुर गांव में गुरुवार की रात करीब साढ़े बारह बजे घर पर सोते समय होमगार्ड पंचम राम चौहान (52) गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को दोपहर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी विजय सिंह मीना व पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने मौका मुआयना किया और 24 घंटे के भीतर हत्यारों का पता लगाने का निर्देश दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पंचम राम चौहान गौराबादशाहपुर थाने पर ड्यूटी करते थे। इधर कुछ दिनों से उनकी ड्यूटी थाने पर नहीं लग रही थी। गुरुवार की रात आठ बजे गांव में ही वह एक ब्रह्मभोज में शामिल होकर घर आए और अपने कच्चे मकान के कमरे में तख्त पर सो गए। कमरे में दरवाजा बंद नहीं था। उनकी पत्नी इसरावती देवी व पुत्र शिवम (14) घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। रात में करीब साढ़े बारह बजे तीन अज्ञात बदमाश कपड़े से मुंह बांधे पहुंचे और पंचम कमरे में पहुंचकर उनके गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। इतने में उठकर लडख़ड़ाते हुए भागकर बाहर आ गए। वह पत्नी की चारपाई के पास पहुंचे थे तभी बदमाशों ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उनका गला रेत दिया। उसी दौरान इसरावती जाग गई। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने धमकी दी कि शोर मचाओगी तो तुम्हारे बेटे को भी मार डालेंगे। चाकू दिखाते हुए बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल पांडेय, क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव, कोतवाल बिंदकुमार व मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को सुबह सवा दस बजे पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी विजय सिंह मीना ने पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी व पुत्र से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
डाग स्क्वॉड नहीं लगा सका सुराग
केराकत। पंचम राम की हत्या के मामले की जांच के लिए डाग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। डाग आसपास ही घूम फिरकर रुक गया। पंचम की काफी दिनों से ड्यूटी नहीं लग रही थी। ऐसे में उन्होेंने पुराना आटो रिक्शा खरीद कर मुफ्तीगंज जौनपुर रोड चलवाना शुरू कर दिया था। इसरावती ने बताया कि उसके पति ने जिससे पुराना आटो खरीदा था, उसे लौटा दिया था और घर आकर बताया था कि वह नया आटो रिक्शा खरीदेगा। गुरुवार की रात वे अपने आटो चालक राजेंद्र मौर्य निवासी गद्दीपुर के साथ सुचितपुर गए थे। मृतक एक पुत्र तथा दो बेटियों के पिता थे। पुत्र शिवम (14) कक्षा दस का छात्र है। बेटी लता (26) व किरन (25) दोनों की शादी हो चुकी है। पंचम का किसी से कोई विवाद नहीं था। बीस साल पहले पट्टीदारों से विवाद था लेकिन मामला सुलझ गया था।