फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stoves not lit in houses due to simultaneous death of three youths

Jaunpur News: एक साथ तीन युवकों की मौत से घरों में नहीं जले चूल्हे

Tue, 19 Nov 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stoves not lit in houses due to simultaneous death of three youths
अलीशाहपुर गांव मंगलवार को दिन भर महिलाओं की चीख-पुकार, करुण-क्रंदन से मातम में डूबा रहा। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सोमवार की शाम टैंकर की चपेट में आने से आनापुर के पास गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी, जिनमें एक इकलौता बेटा था। गांव में शोक में लोग डूबे रहे। लोगों ने दूसरे दिन भी भोजन नहीं किया। यहां तक कि बिंद बस्ती के किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। दुर्घटना में मृत राज बहादुर उर्फ दरोगा ने दोपहर बाद करीब दो बजे घर का हाल-चाल लेने के लिए अपनी पत्नी काजल से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह भोजन बनाने आया है। उसे शाम का भोजन बनाने से मना करते हुए खुद भोजन लेकर आने की बात कही थी।
विज्ञापन



राम प्रकाश बिंद का इकलौता बेटा सूरज अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कैटरिंग का काम करता था। उसकी बहन आरती रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। उसने बताया कि सूरज 12वीं में पढ़ता था। उसकी स्कूल की फीस और कोचिंग का खर्च पिता की मेहनत-मजदूरी से नहीं पूरा होता था। इसलिए वह पिता के सहयोग के लिए खुद भी कैटरिंग करने लगा था, जो एक झटके में ही गायब हो गया।
विज्ञापन


रवि के उमेश व रमेश दो बड़े भाई हैं। रामा अपने पुत्रों और पत्नी के साथ थाने पहुंचकर मृत बेटे को देखना चाहते थे, लेकिन तब तक उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा चुका था। वे लोग जिला अस्पताल भी गए थे, लेकिन मुंह नहीं देख पाए। इसका उन लोगों को मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed