फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stopped salary of teachers found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का रूका वेतन

Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stopped salary of teachers found absent in inspection
जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालयों में 19 जुलाई को हुए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षण कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। यह आदेश टीम द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ सिंह पटेल द्वारा जारी की गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता की व्यवस्था को जांचने परखने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर 15 शिक्षा अधिकारियों की टीम ने 19 जुलाई को सुइथाकलां में सुबह सवा सात बजे परिषदीय विद्यालयों में सघन जांच की थी। प्रत्येक टीम द्वारा आठ से लेकर दस विद्यालयों के भौतिक स्वरूप, मध्याह्न भोजन, शैक्षणिक क्रियाकलाप से लेकर बच्चों और अध्यापकों की उपस्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की गई थी। निरीक्षण के दौरान दो प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापकों समेत पांच शिक्षामित्र और एक परिचारक अनुपस्थित पाए गए थे। शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा गया था। जिसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ सिंह पटेल ने सभी का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया है। खंड़ शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि टीम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त अनुपस्थिति लोगों के वेतन और मानदेय पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed