{"_id":"6366b90dd9c3a62d9b73f269","slug":"stopped-salary-of-five-officers-letter-sent-against-eight-sho-and-co-jaunpur-news-vns682257829","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अधिकारियों का रोका वेतन, आठ थानाध्यक्ष व सीओ के खिलाफ भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अधिकारियों का रोका वेतन, आठ थानाध्यक्ष व सीओ के खिलाफ भेजा पत्र
विज्ञापन
शाहगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लोगों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को गैरहाजिर पांच अधिकारियों का जहां वेतन रोका गया है। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अनुपस्थित एक सीओ व आठ थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है। छह तहसीलों में 522 फरियादी पहुंचे, जिसमें 56 की समस्या का समाधान किया गया।
सदर तहसील के प्रेक्षागृह में एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय ने सुनवाई की। इस दौरान किसी थाने का प्रभारी निरीक्षक या थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं था। उन्होंने थाना के उप निरीक्षकों को भेज दिया था। पता चला कि कोतवाली, लाइन बाजार, जफराबाद, सरायख्वाजा, जलालपुर, बक्शा, सिकरारा, गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष थानों में मौजूद हैं। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी नगर भी अनुपस्थित रहे। इसको लापरवाही मानते हुए एडीएम ने सीओ, प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई के लिए व भविष्य में स्वयं उपस्थित रहने के लिए एसएसपी अयज कुमार साहनी को पत्र लिखा। इसके अलावा बीडीओ करंजाकला, एडीओ (पंचायत) सिकरारा, एडीओ (सहकारी समितियां) बक्शा, एडीओ (समाज कल्याण) सिरकोनी, शारदा सहायक खण्ड-36 व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के उपस्थित न रहने पर शनि वार का वेतन रोकने को निर्देशित किया। यहां कुल 67 शिकायतों में से नौ मामलों का निस्तारण किया गया।
मछलीशहर में सीडीओ सीलम साई तेजा ने सुनवाई की। यहां 82 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शाहगंज तहसील में एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में 104 प्रार्थना पत्रों में से 16 का मौके पर निस्तारण किया। बदलापुर में एसडीएम डॉ.प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सुनवाई के दौरान 37 प्रार्थना पत्रों में से आठ का नि स्तारण कि या गया। मड़ियाहूं तहसील सभागार में एसडीएम लाल बहादुर की अध्यक्षता में सुनवाई में 127 प्रार्थना पत्रों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। केराकत में एसडीएम माज अख्तर की अध्यक्षता में सुनवाई 165 शिकायतों में से नौ का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
-------------------
वेतन के लिए 130वीं बार गुहार
मछलीशहर। बरामदगी के बाद कोतवाली से किशोरी को भगाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अपनी पुत्री खोजने की गुहार अधिकारियों से लगाई। सीडीओ सीलम साई तेजा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने मामले में कोतवाल मछलीशहर को तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। 1995 से शिक्षामित्र का वेतन पाने के लिए प्रयासरत महेंद्र प्रसाद रजक 130वीं शिकायत करने पहुंचे। उनका आरोप है कि प्रधानाध्यापक के खाते में वेतन आता है वे देते नहीं है। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बाभनपुर की मंजू देवी, सरायखानी की किरन राशन कार्ड में नाम शामिल करवाने पहुंची। सर्वेमऊ की विमला ने बड़े बेटे द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की।