फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stones pelted on samajwadi party MLA car during election campaign in jaunpur

Jaunpur News : चुनाव प्रचार के दौरान सपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा, फिर

Fri, 10 May 2024 02:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 02:21 PM IST
सार

Jaunpur News: गाड़ी के समीप खरे चालक संजय, निवासी पचिस्ता मोलनापुर, थाना चिरैयाकोट (मऊ) के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Stones pelted on samajwadi party MLA car during election campaign in jaunpur
पथराव के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव प्रचार करने आए सपा प्रत्याशी के पिता के वाहन पर पथराव असंतुष्ट युवक ने पथराव कर दिया। घटना बीते शाम को रामपुर कला गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान हुई। वाहन का शीशा टूटने के बाद घटना के आरोपी को सपा के प्रचार में साथ चल रहे लोगों ने मौके से पकड़ लिया। दैहिक समीक्षा के बाद पुलिस को सौंप दिया। चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उक्त गांव में गुरुवार की शाम पूर्व प्रधान अच्छेलाल यादव के घर पर सपा प्रत्याशी के पिता एवं केराकत के विधायक तूफानी सरोज नुक्कड़ सभा कर रहे थे। लोगों का कहना है कि उनके संबोधन से नाराज होकर युवक लालबहादुर यादव ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए शिशा तोड़ दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चालक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में गांव के ही लवकुश, राजबहादुर और फूलचंद्र के उकसाने पर लालबहादुर द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ का कहना है कि उक्त प्रकरण में एन सी आर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed