फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stones pelted at police who went to arrest rape accused, Inspector and constable injured

Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दरोगा और सिपाही घायल

Fri, 19 Jan 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at police who went to arrest rape accused, Inspector and constable injured
बरईपार (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात दुष्कर्म मामले के आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची। इस दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा व सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


एक महिला ने नवंबर 2023 में कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। ऐसे में छह पुलिसकर्मी तीन बाइक से उसे पकड़ने पहुंचे। वहां आरोपी से नोकझोंक हुई तो गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें मछलीशहर कोतवाली के एसआई अखिलेश यादव, सिपाही धनंजय पाठक चोटिल हो गए। सूचना पर मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, तेजीबाजार व मीरगंज थाने की पुलिस गांव में पहुंची, जहां देररात पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सादे ड्रेस में आई थी और महिलाओं के साथ अभद्रता कर रही थी। इस बाबत मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी। इस दौरान नोंकझोंक के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गए। मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed