फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stone pelting in front of officials who went to resolve land dispute

भूमि विवाद सुलझाने गए अधिकारियों के सामने ही पत्थरबाजी

Thu, 22 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in front of officials who went to resolve land dispute
केराकत क्षेत्र में मडहे में लगाई गई आग। - फोटो : JAUNPUR
केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम भूमि विवाद को सुलझाने गये पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का खामियाजा भुगताना पड़ा। टीम के सामने ही पत्थरबाजी व आगजनी शुरू हुई तो अधिकारी वापस लौट आए। बाद में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन

गांव में शंकर सरोज और वीरेंद्र सरोज के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में 2016 से है। बृहस्पतिवार की शाम एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और एक पक्ष का मड़हा और नाद हटवाने लगे तो मौजूद महिलाओं ने गैलन में पेट्रोल, डीजल लेकर आत्मदाह की धमकी देते हुए विरोध शुरू कर दीं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने गैलन छीन लिया। इसके बाद महिलाओं से एसडीएम की तीखी नोंक झोंक हुई। जब प्रशासन ने दूसरे का कब्जा हटाने का प्रयास किया कुछ लोगों ने मड़हे में आग लगा दी और पत्थरबाजी की। आगजनी और पत्थरबाजी देख एसडीएम और पुलिसकर्मी भाग लिए। आधे घंटे बाद सीओ गौरव शर्मा के साथ एसडीएम और पुलिस कर्मी गांव में पंहुचे तब मामला शांत हुआ। उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जमीन पर अवैध कब्जा किया था, जिसको हटाने के लिए गया था, हटाने के बाद एक पक्ष की महिलाओं ने खुद ही मड़हे में आग लगा लिया था। पत्थरबाजी मेरे संज्ञान में नहीं है, सुनने में आया है कि छत से महिलाओं ने पत्थर फेंका। दोबारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के लिए गया था। जिन्होंने विरोध किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed