फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stone pelting and morning firing on asking for money after eating chicken

चिकन खाने के बाद पैसा मांगने पर रात में पत्थरबाजी और सुबह की फायरिंग

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and morning firing on asking for money after eating chicken
शहर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल-किला रोड पर एक चाइनीज फूड कॉर्नर पर चिकन बिरियानी खाने के बाद नशे में मनबढ़ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी की। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह दुकान खुलने पर फिर आ धमके और पत्थरबाजी की। साथ ही एक राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाने की भी कोशिश की। इसके चलते कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दुकानदार अभिषेक निषाद का का कहना है कि रात दस से साढ़े दस बजे के करीब दुकान पर कुछ लोग चिकन बिरियानी खाने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद कुछ और लोग आ गए। आरोप है कि आर्डर देने के बाद करीब 10-15 लोगों ने चिकन बिरयानी का सेवन किया और इसके बाद उनके भाई राज कुमार ने पैसा मांगा तो उससे उलझ गए। इसके बाद पत्थराबाजी करते हुए चले गए। आरोप है कि इसके बाद सुबह करीब 11 बजे 10-15 की संख्या में युवकों ने दुकान पर पहुंचे और पत्थरबाजी की। यह आरोप भी लगाया कि इस दौरान असलहा निकाल कर एक राउंड हवाई फायरिंग कर युवक सद्भावना पुल की ओर फरार हो गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी हासिल करने के बाद वापस लौट गई। दुकानदार ने एक नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed