फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stone injured in land dispute in Jaunpur, woman injured in attack with ax

जौनपुर में जमीन के विवाद में पथराव, कुल्हाड़ी से हमले में महिला घायल

Thu, 11 Feb 2021 05:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Stone injured in land dispute in Jaunpur, woman injured in attack with ax
मीरगंज। थाना के भटहर गांव में बुधवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चले। कुल्हाड़ी से हमले में एक महिला जख्मी हुई। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव के सत्यनारायण चौहान और दीप नारायण चौहान में जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार की देर शाम इसी विवाद में दोनों पक्ष भिड़ गए। पथराव में एक पक्ष से दीप नारायण (60), उनकी बहू शुक्ला देवी (40) और पुत्र संतोष कुमार (42) घायल हुए। शुक्ला देवी के सिर में कुल्हाड़ी से हमले में गंभीर चोट आई। परिजन मछलीशहर ले गए, जहां से रेफर होने पर प्रयागराज ले जाया गया। दूसरे पक्ष से चंदन और संजय भी घायल हुए हैं। एसओ श्रीप्रकाश राय का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed