फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sticks in the ground, 23 injured

जमीन के चक्कर में चलीं लाठियां, 23 घायल

Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sticks in the ground, 23 injured
थानागद्दी/महराजगंज। केराकत कोतवाली और महराजगंज थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 23 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव के अरका मल्लाह बस्ती में मंगलवार की सुबह सुमित निषाद अपने चचेरे भाई निलाम्बुज के साथ घर के पास स्थित पेड़ से पपीता तोड़ रहे थे। पड़ोस के नितराज निषाद ने उसे अपना बताते हुए पपीता तोड़ने से मना किया। जिसे लेकर लाठी डंडे और ईट, पत्थर और कुल्हाड़ी से लोगों ने एक दूसरे प्रहार किया । जिसमें एक पक्ष से अनिल निषाद (48) , पीयूष निषाद (18), संजय निषाद (50), योगेश निषाद (30), शीला (45) तथा दूसरे पक्ष से पप्पू निषाद (36), रेखा निषाद (32) , नितराज निषाद (24), मनरावती देवी (34), मोतीलाल (45), प्रवीण निषाद (26), रामबृछ निषाद (40), सुशील (30), डब्लू नागर (32), बबलू निषाद (34), प्रमिला (45) एवं गुड़वंती (40) को गंभीर चोटें आयी है। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया। जहाँ से डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद 11 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों तरफ से चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव निवासी राजपति यादव पशुओं के लिए नाद रख रहे थे जिस पर पड़ोस के विक्रमाजीत यादव ने नाद रखने से मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें विक्रमाजीत यादव उनके पुत्र सुरेश व पुत्री नीलम घायल हो गई। सीएचसी से नीलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं विक्रमाजीत की तहरीर पर पुलिस ने राममूर्ति यादव,राजपति,संदीप, सुनील अजय व विजय के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी रामचंद्र निषाद घर के पास छप्पर रख रहे थे। उसी दौरान पड़ोस के लोगों ने मना कर दिया। जिसे लेकर मारपीट हो गई। जिसमें रामचंद्र, उनके पुत्र प्रदीप और प्रकांत घायल हो गए। सीएचसी से रामचंद्र व प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस रामचंद्र की तहरीर पर प्रमोद बिंद, समोद, विशाल एवं विकास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed