फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Statue stolen from the people on the street

मूर्ति चोरी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Tue, 22 Dec 2015 12:55 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 22 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Statue stolen from the people on the street
श्रीराम जानकी मंदिर से करोड़ों रुपये की अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना को लेकर सोमवार को लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने शाम को कस्बे में जौनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ ने 15 दिन के अंदर मूर्ति बरामद करने का आश्वासन देकर 6:30 बजे शाम को जाम समाप्त करवाया। कोतवाली से सटे लोहामंडी स्थित रामजानकी मंदिर से शनिवार की रात में बदमाशों ने ताला तोड़कर करोड़ों रुपये की
विज्ञापन


अष्टधातु की मूर्तियां उठा ले गए थे। इसके पूर्व 26 अक्तूबर को भी इसी मंदिर से बदमाश अष्ट धातु की लक्ष्मण जी की मूर्ति चुरा लिया था। लेकिन पुलिस सुस्त बैठ गई और मंदिर का सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। जिसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


से चोरों ने दोबारा करोड़ों रुपये की मूर्ति चुराकर चलता बने। इसके विरोध में कस्बे के लोगों ने सड़क पर चौकी रख कर शाम चार बजे भजन कीर्तन शुरू कर जाम लगा दिया। जाम समाप्त कराने कोतवाल पहुंचे लेकिन लोग उनकी एक न सुने।

उच्च अधिकारियों के बुलाने की मांग पर लोग अड़े रहे। एसडीएम राकेश गुप्ता और सीओ माया राम वर्मा ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं मान रहे थे।

 उनकी मांग थी कि चोरी की गई मूर्तियां बरामद की जाए। दरोगा अरविंद यादव को हटाया जाए। 15 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिकारियों ने जाम समाप्त करवाया।


इस मौके पर ओम प्रकाश जायसवाल, अजीत कुमार आर्य, कैलाशनाथ, अनिल मोदनवाल, देवी प्रसाद जायसवाल, अशोक मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, शर्वेश चंद्र, गोपाल, रामकुमार अग्रहरि, प्रेमनारायण जायसवाल, उमेश चंद्र, विजय, सर्वेश चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed