{"_id":"5e6143c48ebc3eeb526672c1","slug":"static-magistrate-appointed-after-ten-days-in-the-exams-examination-jaunpur-news-vns514494691","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि की परीक्षा में दस दिन बाद लगाए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि की परीक्षा में दस दिन बाद लगाए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में की निगरानी के लिए 10 दिन बाद सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। दस दिन परीक्षाएं बीच जाने के बाद जिला प्रशासन को सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने की याद आई। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डिप्टी सीएम ने सभी जिले के डीएम को निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने का निर्देश दिया तो आनन फानन में परीक्षा केंद्रों सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए जिले में 154 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी के लिए छह सेक्टर और 154 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए कुल पांच जिलों में कुल 698 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 475210 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसमें स्नातक के 408683 और स्नातकोत्तर के 66527 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए आजमगढ़ में 200, गाजीपुर में 219, जौनपुर में 154, मऊ में 123 और प्रयागराज में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने के साथ परीक्षा केंद्रों की आन लाइन निगरानी की व्यवस्था राजकीय पीजी कॉलेज वाराणसी को सौंपी गई है। इतना ही परीक्षा में सख्ती बरतते हुए शासन ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र भेज कर सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। जिले के 154 केंद्रों पर चल रही परीक्षा की निगरानी मजिस्ट्रेट करेंगे।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही विवि को पत्र भेज कर सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाने का निर्देश दिया था। शासन से आए पत्र को जिला प्रशासन को भेजा दिया गया था। मजिस्ट्रेट की तैनाती करना जिला प्रशासन का काम है।
विज्ञापन
- वीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि, जौनपुर
चार मार्च को को बीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डिप्टी सीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने का निर्देश दिया था। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिले के 154 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 6 सेक्टर और 154 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती पांच मार्च को कर दी गई। विश्वविद्यालय की ओर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाने के लिए कोई पत्र नहीं मिला था। - राम प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व जौनपुर