फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Standing in the truck entered the car, including the couple's son killed

खड़े ट्रक में घुसी कार, दंपती समेत बेटे की मौत

Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Standing in the truck entered the car, including the couple's son killed
सिरकोनी बाजार में शनिवार को खड़ी ट्रक में कार घुसने से दंपती और बेटे की मौत के बाद मौक पर जुटी भीड़ ।
 वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार के पास शनिवार को लखनऊ की ओर जा रही कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार में सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक बेटा और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ऊ गांव निवासी रामायण राम (47) विधानसभा लखनऊ में हेड कांस्टेबिल, सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


वह छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार को अपनी सेंट्रो कार से पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ जा रहे थे। शाम को करीब 4:30 बजे सिरकोनी बाजार के पास पहुंचे थे तभी कार सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चला रहे रामायण राम (47), उनकी पत्नी शीला (45), बेटा  छोटू (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्री बेटू (17), और बेटा बाबू (6) घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।


मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उनके पास से मिले पहचान पत्र और डायरी से शिनाख्त होने के बाद घर वालों को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी जलालपुर थाने पहुंच गए। जहां एक साथ एक ही परिवार के तीन शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed