फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stamp theft of Rs 54 lakh in 46 benami

46 बैनामें हुई 54 लाख रुपये की स्टांप चोरी

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Stamp theft of Rs 54 lakh in 46 benami
रजिस्ट्री विभाग में 46 बैनामों की हुई जांच में करीब 54 लाख रुपये के स्टांप की चोरी पकड़ी गई है। मामला तब सामने आया, जब विभाग ने अप्रैल से लेकर सितंबर तक जिले भर में हुए बैनामों की जांच की गई। इस दौरान 316 बैनामों में से 270 सही मिला तो 46 में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन

सदर तहसील में सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार सिंह ने 30 बैनामों की जांच की, जिसमें से 10 में 6.50 लाख की स्टांप चोरी, मछलीशहर में नवनीता सिंह ने 16 बैनामों की जांच में से 11 में 14.56 लाख की स्टांप चोरी, शाहगंज में एके सिंह ने 26 बैनामों की जांच में 12 में 8.81 लाख की स्टांप चोरी पाई गई। मड़ियाहूं तहसील में सब रजिस्ट्रार अजय कुमार ने 18 बैनामों की जांच की, इसमें से 12 में 5.58 लाख की स्टांप चोरी पाई। इसी तरह केराकत में सब रजिस्ट्रार डीके अग्रवाल ने 15 बैनामों की जांच में पांच में 9.13 लाख की स्टांप चोरी तो बदलापुर में सब रजिस्ट्रार पीके सिंह ने 10 बैनामों की जांच में से पांच में 19.65 लाख स्टांप चोरी पकड़ी है। उन्होंने बेताया कि सभी छह तहसीलों में रजिस्ट्री के बाद बैनामों का रैंडम स्थलीय निरीक्षण किया जाता है। इसमें 46 बैनामों में में कुल 54 लाख के स्टांप की चोरी पाई गई। इनसे जुर्माना व रजिस्ट्री की तारीख से जोड़कर स्टांप कमी पर ब्याज लिया जाएगा। इसके बाद भी न जमा करने पर आरसी जारी करके वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed