फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SSI posted in Suri police station died

सुरेरी थाने में तैनात एसएसआई की मौत

Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
SSI posted in Suri police station died
06- वाराणसी में ईलाज के दौरान मृत सुरेरी थाने के दारोगा रामानंद की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
सुरेरी। स्थानीय थाने पर तैनात एसएसआई रामानंद चंद्रा की सोमवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी और सांस की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

मूलरूप से गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उसरेन गांव निवासी रामानंद चंद्रा (48) पिछले तीन वर्ष से सुरेरी में तैनात थे। चार दिन पूर्व उन्हें सर्दी-खांसी और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। पहले तो वह सामान्य रुप से दवा लेते रहे। तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को सहकर्मियों ने पीएचसी रामपुर पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी तबीयत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी में चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना थाने पर पहुंचते ही शोक छा गया। एसओ मुन्नाराम धुसिया के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मृतक दरोगा की पत्नी सुशीला देवी अपने पुत्र अभिषेक (16) व दो पुत्री पूर्णिमा (25), प्रतिमा (20) के साथ वाराणसी में रहती थी। तीनों बच्चे वहीं पढ़ाई करते हैं। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात यादव ने बताया कि एसएसआई में लक्षणों के आधार पर कोरोना का टेस्ट कराया गया था, मगर रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed