फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Spreading hate talking morgue PM

मुर्दाघर की बात कर नफरत फैला रहे पीएम

Sat, 25 Feb 2017 12:59 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 25 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Spreading hate talking morgue PM
जनसभा में पहुंचे सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : jounpur
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी नारे पर नारे दिए जा रहे हैं। हर तीन दिन बाद नारे बदल जाते हैं। विकास की बात करने वाले पीएम मुर्दा घरों की बात कर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। राजबब्बर शुक्रवार को सदर विधानसभा के मानिकलां में गठबंधन प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों से जनता दूर रहे। राजा के झांसे में मत आना यह सिर्फ वादा करते हैं। कहा कि सिर्फ कांग्रेस की यूपीए सरकार ने किसानों के 72 हज़ार करोड़ का कर्ज माफ़ किया था। यह चुनाव सिर्फ सीटों की गिनती बढ़ाने का चुनाव नहीं है, यह एक संकल्प है। कांग्रेस ने यह गठबंधन नेकी, खुशहाली व इंसानियत के लिए किया है। प्रदेश मे गठबंधन की सरकार न बने इसके लिए अन्य दल पूरी कोशिश मे लगे हैं। लेकिन आप अपने विवेक से मतदान कर अपने उम्मीदवार को चुनें। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश में गुंडाराज ओैर भ्रष्टाचार की बात करते हैं उन्हें कुछ मालूम नहीं है। कांग्रेस और सपा की गठबंधन सरकार प्रदेश में विकास के रास्ते पर चलाने का काम करेगी। उन्होंने लोगों मतदान की अपील की।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक नदीम जावेद, सय्यद सिराज मेहदी, पूर्व विधायक हाजी अफज़ल अहमद, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इन्दुभुवन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद, सुप्रीम कोर्ट के वकील जेडके फैजान, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान,  दीपक सिंह मन्टो ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान हाजी अरशद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed