फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sports Minister honored the players of PUIV

Jaunpur News: पूविवि के खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 10 Apr 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister honored the players of PUIV
पूविवि में सम्मानित किए गए खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण। पूविवि
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को खेलकूद परिषद की ओर से आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में आर्यभट्ट सभागार में खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना सिखाता है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर सत्र पर प्रयास कर रही है। अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने खेल की उपलब्धियों पर गर्व जताया। कहा कि हमारे छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रयागराज के समाज सेवी डॉ. समर बहादुर सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय और सचिव प्रो. शेखर सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। सत्र 2024-2025 में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में कुल 11 पदक जीते, जिसमें पावर लिफ्टिंग महिला में एक स्वर्ण जिनको 25000 का पुरस्कार दिया गया। रजत पदक जीतने पर किग बॉक्सिंग में दो तथा ग्रैपलिंग में दो खिलाड़ियों रो 20000 पुरस्कार दिया गया। 6 कांस्य पदक जीतने पर बेस्ट फिजिक्स में एक किक बॉक्सिंग में एक ग्रैपलिंग में एक योगा और बॉक्सिंग में 1-1 खिलाड़ियों को 18000 रुपये पुरस्कार दिया गया। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रति खिलाड़ी को 6000 दिया गया। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी एवं पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त करने, पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला, हॉकी पुरुष, पूर्वी क्षेत्र हाॅकी महिला में कांस्य पदक प्राप्त करने पर 3500 प्रति खिलाड़ी पुरस्कार दिया गया। पूर्वी क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बैडमिंटन पुरुष महिला के चौथा स्थान प्राप्त करने पर 3000 पुरस्कार दिया गया। सत्र 2025-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर कुल 17 पदक अब तक प्राप्त किए हैं। शरीर सौष्ठव में एक स्वर्ण, सात रजत, तीरंदाजी में एक रजत और क्रॉस कंट्री में छह एवं एथलेटिक्स में दो कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 50 रजत तथा 50 कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें क्रिकेट पुरुष में स्वर्ण पदक, क्रिकेट महिला में तृतीय स्थान, हैंडबाल पुरुष में रजत पदक, हैंडबाल महिला में रजत पदक, कबड्डी पुरुष में कांस्य पदक, हॉकी पुरुष में कांस्य पदक, हॉकी महिला में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed