{"_id":"5fecc21a8ebc3e3f51781bdf","slug":"sports-jaunpur-news-vns566410239","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में दीपक यादव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंजाकला क्षेत्र के मोलनापुर गांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभाग?
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
करंजाकला। जनहित इंटर कालेज मोलनापुर में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का आयोजन किया गया। कबडडी में बैजापुर और करसॉवा विजेता और नदियापारे और समोपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं 1500 मीटर की दौड़ में दीपक ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो मेें सभाजीत निषाद बैजापुर पहले और गोलाफेक में विनय यादव गौसपुर चकिया पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में सूरज निषाद करंसावा पहले स्थान पर रहे। 1500 और 400 मीटर दौड़ में दीपक यादव नदियापारे, 200 मीटर दौड़ में अकिंत शर्मा छुंछा, 100 मीटर दौड़ में विकास यादव चकमीरापुर पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंगल प्रादेशिक विकास दल करंजाकला की ओर से किया गया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन बीडीओ वीर भानु सिंह ने किया। समापन सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र प्रसाद यादव ने किया। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाडियों को पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल संसाधनों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में चंद्रभूषण यादव, रामकृपाल यादव, विघानसभा अध्यक्ष सपा गजराज यादव, लालजीत यादव, विनोद यादव, ललित, विनय, गोबिन्द आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका कृष्णदत्त यादव और आरएन गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।