फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Speech competition on Gandhian perspective

Jaunpur News: गांधीवादी दृष्टिकोण पर हुई भाषण प्रतियोगिता

Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Speech competition on Gandhian perspective
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभाग में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महात्मा गांधी की जयंती पर ‘गांधीवादी दृष्टिकोण और मध्यस्थता का समकालीन विमर्श : विवाद से संवाद तक’ विषय पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विधि विभाग के 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शैलेंद्र यादव संयोजक, प्रो. यशवंत सिंह, डॉ. सुधीर कुमार सिंह और प्रॉक्टर डॉ. संजीव कुमार सिंह सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रागिनी मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नंदिनी द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शोएब फात्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed