फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Special facility to consumers in registry office during festivals: Ravindra

त्योहारों में रजिस्ट्री कार्यालय में उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा : रविंद्र

Tue, 17 Oct 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Special facility to consumers in registry office during festivals: Ravindra
जौनपुर। स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि नवरात्र, दशहरा व दीपावली के त्योहार को देखते हुए रजिस्ट्री कार्यालय में उपभोक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ न हो इसके लिए 15-15 मिनट के अंतराल पर उपभोक्ताओं को समय दिया जा रहा है। हर कार्यालय में उपभोक्ताओं के लिए पानी, बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था कराई है। वहां डिस्प्ले करके टोकन के आधार पर बारी-बारी से रजिस्ट्री कराई जा रही है। भीड़ अधिक होने पर किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय से बैनामा करा सकते हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को नेवादा गांव में अघोरेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग के दौरान पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जर्जर उपनिबंधन कार्यालयों, शौचालय की मरम्मत के लिए पूर्व में बजट दिया गया था। इसके बाद भी जिन जगहों पर कार्यालय जर्जर है उसका प्रस्ताव मांगकर मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आए तब रजिस्ट्री विभाग की आय 16 हजार करोड़ थी अब बढ़कर 32 हजार करोड़ हो गई है। पूर्व की सरकारें यूपी में कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को कंट्रोल करने में विफल थी। यह स्थिति तब है जब छह साल में सर्किल रेट भी नहीं बढ़ाया गया हैं। किसानों से पावर ऑफ अटार्नी व मुआयदा करने के बाद प्लाटर अपने कमाई करता है और इनकम टैक्स का छापा किसान के पास जाता है। इसको भी सख्ती से निबटा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने अघोरेश्वर धाम में पूजा-पाठ करने के बाद परिसर में पौधरोपण किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं के बारे में संवाद भी किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा.केपी सिंह, उप महानिरीक्षक मंडल वाराणसी ऋषिकेश पांडेय, डीएफओ प्रवीण खरे, एआईजी स्टांप डा.राजकरन, सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद हरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed