फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Special campaign will be run against private vehicles parked at illegal bus stands

अवैध बस अड्डों पर खड़े प्राइवेट वाहनों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Special campaign will be run against private vehicles parked at illegal bus stands
जिले में अवैध बस अड्डों पर खड़े होने वाले प्राइवेट वाहनों के खिलाफ एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में एसपी अजय साहनी ने 31 अगस्त को सभी सीओ और थाना प्रभारी को पत्र भेज भी भेजा है।
विज्ञापन

अवैध बस अड्डे के कारण आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। इससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बने अवैध बस स्टैंड के कारण दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। अत्यधिक भीड़ होने की दशा में चेन स्नेचिंग, छेड़खानी, पॉकेटमारी और मारपीट की घटनाएं होती हैं। इस तरह की घटनाओं के रोकथाम और यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस महकमा गंभीरता दिखा रहा है। 28 अगस्त को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने पत्र भेजा है, जिसे एसपी ने 31 अगस्त को सभी सीओ, थानाध्यक्ष को भेजा है। पत्र के मुताबिक अवैध बस अड्डों के खिलाफ एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि इन अवैध बस अड्डों पर खड़े प्राइवेट बसों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed