फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP transferred three inspectors

एसपी ने तीन इंस्पेक्टरों का किया तबादला

Tue, 28 Jan 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP transferred three inspectors
जौनपुर। एसपी अशोक कुमार ने रविवार की रात लाइनबाजार और मुंगराबादशाहपुर समेत तीन थानों के इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया। एसपी ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस महकमें में फेर बदल किया है। इसके पहले 24 जनवरी की रात में भी तीन इंस्पेक्टर और इतने ही उप निरीक्षकों का तबादला किया गया था।
विज्ञापन

रविवार की रात हुए तबादले में प्रभारी निरीक्षक मडिय़ाहूं दिनेश प्रकाश पांडेय को प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार बनाया गया है। जबकि लाइनबाजार के प्रभारी निरीक्षक रहे संजीव मिश्रा को क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर रामबहादुर चौधरी को हटाकर निरीक्षक अपराध थाना मछलीशहर में तैनात किया गया है। लाइनबाजार और मुंगराबादशाहपुर के थानेदार का तबादला 23 जनवरी को ही तय हो गया था जब अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी बृजभूषण जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे। लाइनबाजार थाने में पुलिस के संरक्षण में गांजा की तस्करी जैसे मामले में एडीजी ने नाराजगी जताई थी। एडीजी की नाराजगी को देखते हुए माना जा रहा था कि लाइनबाजार और मुंगराबादशाहपुर इंस्पेक्टर का तबादला जल्द होगा। 31 अक्तूबर 2019 को एसपी कार्यालय के ठीक पीेछे स्थिति श्रीमहालक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम से एक करोड़ से अधिक की डकैती के मामले में भी लाइनबाजार थाने की पुलिस फेल साबित हुई। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार भी किया लेकिन 21 नवंबर को मऊ के चिरैयाकोट थाने में गिरफ्तार बदमाशों ने जब जौनपुर में श्रीमहालक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां डकैती की बात कबूल की तो लाइनबाजार थाने की पुलिस के खुलासे पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed