{"_id":"6ace760734716243dc0ee4e9","slug":"sp-protested-against-fees-on-upi-payments-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164939-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: यूपीआई से भुगतान पर शुल्क के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: यूपीआई से भुगतान पर शुल्क के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में थाली बजाकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : 1
जौनपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा के जिला और महानगर संगठन ने प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका जाहिर की। इसके बाद कलक्ट्रेट कचहरी में ज्ञापन देकर प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव संजीव कुमार साहू और जिलाध्यक्ष शेखर साहू के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियां लेकर प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ आवाज उठाई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और आम कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ और किफायती बनाए रखना जरूरी है। व्यापारियों से जुड़े फैसले लेने से पहले संबंधित संगठनों और हितधारकों से संवाद किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रस्तावित एमडीआर शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, पूनम मौर्या, रेयाजुद्दीन आदि कार्यकर्ता रहे।