फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP President Akhilesh Yadav will come to Nigoh on 12

12 को निगोह आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav will come to Nigoh on 12
जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 जनवरी को जिले में आएंगे। वह निगोह के श्रीराम डिग्री कॉलेज आदमपुर परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव के जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद जिला इकाई तैयारियों में जुट गई है। जिला प्रशासन से कार्यक्रम के लिए अनुमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पारसनाथ यादव का गत वर्ष जून में निधन हो गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले पारसनाथ यादव के निधन से पार्टी को गहरी क्षति पहुंची थी। प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्वांचल के तमाम नेता शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंचे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चरम पर होने के चलते वह यहां नहीं आ पाए थे। उन्होंने फोन पर ही परिवारवालों से बात की थी। इसके बाद मल्हनी उपचुनाव में भी प्रचार से उन्होंने दूरी बनाए रखी। इस उपचुनाव में पारसनाथ के पुत्र लकी यादव को जीत मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई भी दी। अब दिवंगत नेता पारसनाथ यादव के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहमति दी है। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 12 जनवरी को श्रीराम डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। उनकी ओर से सहमति मिल चुकी है। जिला प्रशासन से मिलकर अन्य अनुमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed