फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP MP and MLA remained under house arrest for 18 hours.

Jaunpur News: सपा सांसद और विधायक घर पर 18 घंटे तक रहे नजर बंद

Sun, 27 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
SP MP and MLA remained under house arrest for 18 hours.
केराकत (जौनपुर)। प्रतापगढ़ के मोलनापुर गांव निवासी शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की पुलिस अभिरक्षा में हुई संदिग्ध मौत के मामले में राजनीति गर्मा गई है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज को शुक्रवार रात नौ बजे पुलिस ने घर पर नजर बंद कर दिया। विधायक के आवास के बाहर 24 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। करीब 18 घंटे तक विधायक पुलिस पहरे में घर पर ही रहे। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस के हटने के बाद विधायक ने कहा कि उनकी बेटी व सांसद प्रिया सरोज भी घर पर थीं। उनको भी नजर बंद रखा गया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मोलनापुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी थी। प्रतिनिधिमंडल में केराकत विधायक तूफानी सरोज भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल को अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भी सौंपनी थी। विधायक को नजर बंद किए जाने की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। विधायक ने कहा कि पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई और पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जनप्रतिनिधियों को रोका जा रहा है। कहा कि यह सिर्फ एक विधायक को रोकना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार की आवाज दबाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed