फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP MLA said on inspection of hospital administration hiding figures of deaths due to dengue in jaunpur

Jaunpur News: सपा विधायक ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बोलीं- डेंगू से मौत के आंकड़े छिपा रहा प्रशासन

Wed, 12 Feb 2025 04:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 04:53 PM IST
सार

जौनपुर जिले के मछलीशहर की विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि सरकार की ओर से बजट भी दिया जा रहा है और खर्च भी हो रहा है लेकिन उसे कौन खा रहा है इसका पता नहीं है। 

विज्ञापन
SP MLA said on inspection of hospital administration hiding figures of deaths due to dengue in jaunpur
डेंगू - फोटो : Istock

विस्तार

जौनपुर जिले के मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन पर डेंगू और अन्य गंभीर बीमारियों से मरने वाले मौत के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विधायक ने महिला और पुरुष वार्डों में अल्ट्रासाउंड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बात की तो बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत आई। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सहित इमारतें ध्वस्त हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार की ओर से बजट भी दिया जा रहा है और खर्च भी हो रहा है लेकिन उसे कौन खा रहा है इसका पता नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओपीडी के कमरे खंडहर में तब्दील हो गए हैं। सभी दीवारों में सीलन है। डॉक्टर ही चपरासी से लेकर व्हीलचेयर, कंपाउंडर और खाना भी बनाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने केंद्र सरकार के डिजिटलीकरण पर भी सवाल उठाते हुए दावों को झूठा बताया। कहा कि जब भी अस्पताल में कोई मरीज जाता है तो कागज और कलम से आधे- अधूरे रजिस्टर पर उनकी बातें दर्ज की जाती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed