फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP MLA reached to console Mangesh's family

Jaunpur News: मंगेश के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे सपा विधायक

Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
SP MLA reached to console Mangesh's family
बक्शा। पांच करोड़ की डकैती मामले में वांछित एक लाख के ईनामी मंगेश यादव की सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में माैत के बाद उसके गांव
विज्ञापन

अगरौरा में तीसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। गांव में चूल्हा नहीं जला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद दो दिनों तक गांव में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। तीसरे दिन सपा विधायक तूफानी सरोज और पूर्व विधायक श्रद्धा यादव मृतक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मंगेश के परिजनों से मिल सांत्वना व हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने पुलिस पर एनकाउंटर की आड़ में हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार पर चुनकर जातीय उत्पीड़न का आरोप भी लगाया, जिसमें सपाइयों की संख्या ज्यादा है। शुक्रवार को अखिलेश यादव के निर्देश विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव पहुंचे थे, उन्होंने मुठभेड़ में दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग की थी, इसके बाद शव का अंतिम संस्कार पर अड़े थे। इसें पुलिस ने काफी मशक्कत के अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान जगदीश यादव, ऋषि यादव, कमलेश यादव, ललित यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed