फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP MLA accused of threatening voters

सपा विधायक पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप

Sun, 11 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP MLA accused of threatening voters
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी मंगलेश्वर तिवारी मुन्ना ने शाहगंज के सपा विधायक शैलेंद्र यादव पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए एसडी, डीएम समेत उच्च अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकिन विधायक शैलेंद्र यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि साजिश के तहत उनके खिलाफ शिकायत की गई है। इस मामले में पुलिस को दो गांव से प्रार्थना पत्र मिले हैं दोनों शिकायती पत्रों पर एक ही रायटिंग है। उन्होंने डीएम और एसपी से मांग की है कि मामले की जांच कर ली जाए। अगर मै दोषी हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करें या फिर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम और एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विधायक ने अपने करीबी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए वोटरों को धमकी दी। एक युवक ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया गया। पीड़ित ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो विधायक वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed