फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP gains in district panchayat, many BJP veterans are shocked

जिला पंचायत में सपा को बढ़त, भाजपा के कई दिग्गजों को झटका

Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
SP gains in district panchayat, many BJP veterans are shocked
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य पदों पर सपा समर्थित उम्मीदवारों को बढ़त मिली है। कुल 83 में 30 से अधिक सीटों पर सपा समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है। भाजपा इसके आधे पर सिमट गई है। निर्दलीय ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि देर रात तक परिणाम की घोषणा न होने से अधिकृत आंकड़े जारी नहीं हो पाए थे। ब्लाक से मिले रुझानों के आधार पर अपनी जीत पक्की मानकर प्रत्याशी प्रमाण पत्र पाने के लिए कलेक्ट्रेट में जमे रहे। प्रशासन के सुस्त रवैए को लेकर प्रत्याशियों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत के कुल 83 वार्डों में से भाजपा ने सभी पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बसपा और कांग्रेस ने अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। सपा ने किसी को अधिकृत उम्मीदवार तो नहीं बनाया था, लेकिन पार्टी से जुड़े लोगों ने खुलकर झंडा-बैनर का इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रचार किया। परिणाम भी सपा के लिए बेहद अनुकूल रहा। सपा नेताओं का दावा 30 से अधिक सीटों पर जीत का रहा। करंजाकला वार्ड संख्या एक से राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के भाई श्याम बाबू यादव ने सपा के कृष्णचंद यादव पर 823 मतों से बढ़त बनाई। वार्ड संख्या 2 से सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू एवं सपा नेता डॉ जितेंद्र यादव की पत्नी और पूर्व सांसद स्व अर्जुन सिंह यादव की भयोहू निशी यादव 12600 मत पाकर सबसे आगे रहीं। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमआईएम के शमीम बानो को 7147 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड संख्या तीन से इनकी बहू अनीता यादव 6945 वोट पाकर आगे रहीं। वार्ड संख्या 4 से ममता यादव, पांच से द्रौपदी यादव, नौ से भानमती देवी, 12 से सरोजा देवी, 13 से किरण गौतम, 14 से महेंद्र बिंद, 15 से सुरेंद्र यादव, 16 से नीलम सिंह, 17 से माधुरी जायसवाल, 18 से सूबेदार सिंह, वार्ड संख्या 19 से सर्वेश राजभर, 20 से शिव प्रताप सिंह उर्फ नोटे, 22 से निशा सिंह, 23 से राममनोरथ, 24 से अशोक यादव, 25 से महेंद्र यादव, 26 से नगीना सिंह, 27 से रामआसरे, वार्ड संख्या 33 से दिनेश यादव, 34 से अरविंद सरोज, 35 से लक्ष्मीशंकर यादव, 36 से रवि, 37 से अंजना पांडेय, 38 से अनीता देवी, वार्ड संख्या 39 से अमर बहादुर यादव, 41 से विजय सरोज, 44 से विकास यादव बिंदुली, 45 से श्रीकला धनंजय सिंह, 46 से अंकुश यादव, 47 से संदीप यादव, 48 से राम सिंह यादव, 49 से प्रभा यादव, 50 से अनीता भारत यदुवंशी, 51 से प्रीति पाल, 53 से ऊषा दुबे, 54 से बसंत पटेल, 55 से ललई सरोज, 56 से सुनीता वर्मा, 57 से वरुण दुबे, 58 से निर्मला सोनकर, 59 से रीता पटेल, 62 से सुनीता पटेल, 63 से पवन गुप्ता, 64 से कृष्णा सिंह, 65 से रंजना सिंह, 66 से राजमन, 67 से हंसा देवी, 68 से बाघ सिंह चौहान, 69 से राजकुमार यादव, 70 से अमरेश रतन सिंह रंगीले, 71 से जनता यादव, 72 से भीम यादव, 73 से सुशीला यादव, 74 से रामबचन सरोज, 75 से डिंपू सिंह, 76 से सचिन यादव, 77 से राजमति देवी, 78 से उमा भारती, 79 से श्रुतिकीर्ति सिंह, 80 से अखिलेश यादव, 81 से विद्या देवी, 82 से एकता सिंह और वार्ड संख्या 83 से ऊषा किरण आगे थीं। देर रात तक इनके जीत की अधिकृत घोषणा नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed