फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP expels block chief for 6 years

सपा ने ब्लाक प्रमुख को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Wed, 30 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP expels block chief for 6 years
मछलीशहर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने मछली शहर के ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 6 साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव को पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त होने की जानकारियां मिल रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनको पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। विधान परिषद चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक शिकायत हुई। उनसे जुड़ा एक वी डियो और फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वह भाजपा के खेमे की बैठक में मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसकी पुष्टि होके बाद उनको उनको छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed