फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   sp dispute

हार को लेकर सपा में बढ़ी तकरार 

Tue, 22 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
sp dispute
एमएलसी चुनाव में सपा के हार के कारणों की समीक्षा करने पहुंचे प्रेक्षक का घेराव कर गद्दारों को पार्टी से बाहर किए जाने की मांग करते लड़के।
 विधान परिषद चुनाव में हार को लेकर सपा में तकरार बढ़ गई है। सोमवार को सर्किट हाऊस में बुलाई गई समीक्षा बैठक में जमकर तूतू मैमै और नारेबाजी हुई। एक मंत्री के खिलाफ (ललई नहीं) नारेबाजी को लेकर राज्यमंत्री ललई यादव ने शालीनता का परिचय देने के लिए कहा तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा। उनके कहने के बाद भी नारेबाजी होती रही। 
विज्ञापन


विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी लल्लन यादव की हार को लेकर पहले भी कुछ युवक गद्दारों को बाहर करो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर चुके हैं। सोमवार को राज्य सभा सदस्य जावेद अली खां और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर चौधरी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


जिसमें राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, हाजी अफजाल अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद, विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री संगीता यादव, आरडी पाल, एमएलसी के प्रत्याशी रहे लल्लन यादव सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी थे। इसी बीच सैकड़ों की संख्या में युवक पहुंच गए। और वे एक मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। संयोग से मंत्री बैठक में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसका विरोध दूसरे नेताओं और राज्य मंत्री ललई यादव ने किया। उन्होंने युवकों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। इसी को लेकर लल्लन यादव और कुछ नेताओं से कहासुनी होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोगों ने युवकों को समझाकर शांत किया। सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद ने कहाकि परिवार बड़ा है। थोड़ा बहुत होता रहता है। कुछ उत्साही लड़के बैठक में आ गए थे। उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed