{"_id":"572651984f1c1bbe7b5cd10e","slug":"sp-and-bjp-made-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे से मिले हैं सपा, भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे से मिले हैं सपा, भाजपा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय में रविवार को आयोजित कांग्रेस की जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने ने कहा की भाजपा और सपा एक दूसरे से मिले हुए हैं । प्रदेश में खुशहाली लाने के लिए तीन एम मायावती मुलायम और मोदी से लड़ना होगा। इनकी गलत नीतियों को जनता तक पहुंचना होगा । वह नगर के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि सपा के मंत्री और विधायकों ने प्रदेश में लूट मचा रखी है । जनता अब झूठे वादे पर नही विश्वास नहीं करेगी । सभा को जिलाध्यक्ष इंदुभवन सिंह, राष्ट्रीय सचिव करिश्मा ठाकुर, जोनल इंचार्ज दिग्विजय सिंह, ज़ुबैर अहमद खान, देवव्रत मिश्र, श्रीनिवासन, जेडके फैजान ने सम्बोधित किया ।
दो घंटे तक चली सभा के बाद सदर विधायक नदीम ने हज़ारों कार्यकर्ताओ के साथ सभास्थल से खेतासराय के हबीब हॉस्पिटल तक पैदल पदयात्रा किया । पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे । अंत में एसडीएम शाहगंज राकेश कुमार गुप्ता ने समस्याओ का ज्ञापन लिया। कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद अनवर खान और अध्यक्षता पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने किया। सभा में जौहर अब्बास, अबसार कुरैशी, कमला यादव, सत्यवीर सिंह, शिबली आफ़ताब अहमद, जुल्फी खान आदि शामिल रहे ।