फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soon 1071 toilets will be built in eight new wards

शीघ्र ही आठ नए वार्डों में बनेंगे 1071 शौचालय

Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Soon 1071 toilets will be built in eight new wards
नगर पालिका परिषद में शामिल हुए आठ नए वार्डों में भी इस साल स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत 1071 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों का चयन कर जिम्मेदारों की ओर से सूची शासन को भेज दी गई है। शीघ्र ही लाभर्थियों के खाते में शासन से धनराशि आएगी, जिसके बाद लाभार्थी शौचालय बनवाने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में कुल 39 वार्ड हैं, जिसमें डेरायुसूफ, देवचंदपुर, मीरपुर, कलीचाबाद, सैदनपुर, चांदपुर, गंगापट्टी व हरदीपुर नया वार्ड बनाया गया है। यह सभी वार्ड तो नगर पालिका में शामिल हो गए, लेकिन इन वार्डो में विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए थे। अब इन वार्डो को खुले में शौच मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत शौचालय बनाया जाना है, इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले माह में वार्डो में शौचालय विहीन लोगों का सर्वे किया गया। इसमें 1071 लोग पाए गए जिनकी सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से पैसा आते ही शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि नए वार्डों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत लोगों को शौचालय बनाया जाना है, इसके लिए पिछले माह में इन वार्डो में शौचालय विहिन लोगों का सर्वे कर सूची शासन को भेजी गई है। शासन से सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। धनराशि आने के बाद लाभार्थी शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed