फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sondhi village becomes a police camp after the encounter, and allegations of forced cremation intensify the situation

Jaunpur News: मुठभेड़ के बाद पुलिस छावनी बना सोंधी गांव, जबरन अंतिम संस्कार के आरोप से गरमाया माहौल

Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sondhi village becomes a police camp after the encounter, and allegations of forced cremation intensify the situation
खेतासराय मृतक रवि यादव के गांव में तैनात पुलिस व पीएसी के जवान। संवाद
खेतासराय। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव की मौत के बाद सोंधी गांव में मंगलवार को तनाव का माहौल रहा। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के लिए दो शिफ्टों में डेढ़ सेक्शन पीएसी, क्यूआरटी टीम, महिला सिपाहियों और कई थानों के बल समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, जो लगातार गांव में गश्त कर रही थी। इस बीच, रवि यादव के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उन्हें नहीं सौंपा। उनकी इच्छा के खिलाफ जबरन जौनपुर के रामघाट पर ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। परिवार वाले रवि का अंतिम संस्कार अपने पारंपरिक घाट सुतौली (खुटहन) में करना चाहते थे। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहगंज के क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए ही एहतियातन गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed