फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son stopped with friend, father and brother gave information about kidnapping

बेटा रुक गया दोस्त संग, पिता और भाई ने दे दी अपहरण की सूचना

Tue, 14 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Son stopped with friend, father and brother gave information about kidnapping
एक होटल मालिक के बेटे के अपहरण की खबर पर मंगलवार को हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ ही देर बाद युवक के घर लौट आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चहारसू स्थित एक होटल मालिक का बेटा सोमवार की शाम सद्भावना पुल पर खड़ा था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बदलापुर पड़ाव पर आ गया। जहां उसका दोस्त के साथ रुपये को लेकर कोई विवाद था। इसी बात को लेकर वह रात में वहीं रुक गया। हालांकि रुकने की जानकारी फोन से अपनी मां को दे दी थी। इधर रातभर युवक के घर न आने पर पिता और छोटा भाई परेशान हो गए और उन्होंने इस बार में युवक की मां से भी कोई बात नहीं की। वे संभावित स्थानों पर खोजबीन करने लगे। उन्हें पता चला कि वह सोमवार की शाम सद्भावना पुल पर कुछ लोगों के साथ देखा गया था। तब तक छोटे भाई ने ट्वीट कर दिया कि उसके भाई को कुछ लोग सद्भावना पुल से अगवा कर ले गए। इसके घंटेभर बाद वह अपने पिता के साथ कोतवाली पर पहुंच गया। घटना की खबर लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। इस संबंध में शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत करने के कुछ ही देर बाद पता चला कि युवक अपने घर पहुंच गया है, जिसके बाद ट्वीट डिलीट कर पिता-पुत्र ने माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed