{"_id":"67700fcd99e44ce67a04a7f4","slug":"son-is-no-more-mother-started-crying-bitterly-young-man-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspecte-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : नहीं रहा लाल, फूट फूट कर रोने लगी मां ; संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : नहीं रहा लाल, फूट फूट कर रोने लगी मां ; संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका
Sat, 28 Dec 2024 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:18 PM IST
सार
शाहगंज क्षेत्र में युवक का शव सड़क किनारे आम के पेड़ से लटकता मिला। मां ने प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, दर्द में डूबी मां
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज क्षेत्र के अख्खीपुर के मुबारकपुर गांव समीप सड़क के किनारे आम के पेड़ पर हाथ की गरम पट्टी के सहारे शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर को फंदे से लटकता देख स्थानीय लोग दंग रह गए।परिजन अशनाई का मामला बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
क्षेत्र के उक्त गांव निवासी तिलकू राजभर का (16)वर्षीय पुत्र प्रिंस राजभर का शव गांव स्थित सडक के किनारे आम के पेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। परिवार के लोग अशनाई का मामला बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज कर मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की मा ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग में गांव कि किशोरी व उसके परिवार के लोगों के उसकाने में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक तीन बहन मे अकेला था। मृतक प्रिश शनिवार की सुबह अपने जीजा के साथ अयोध्या से घूमकर घर आया था।
मृतक की मां हत्या का कारण गांव की किशोरी और उसके परिवार पर लगा रही है।इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाई की जा रही है। तहरीर नही मिला है।
खत्म हो गया माता पिता के आंखो का तारा
मृतक प्रिंस के पिता अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए विदेश मे नौकरी करते है। घर की देखरेख मृतक ही करता था तीन बहनो और अपने माता-पिता के आखों का तारा था मौत की खबर सुनकर गांव मे मातम पसरा हुआ है वही मां का रो रो कर बुरा हाल है मौत की खबर सुनकर पिता का कलेजा दहल गया।।