फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son dies in two road accidents, three including mother injured

Jaunpur News: दो सड़क हादसों में बेटे की मौत, मां सहित तीन घायल

Fri, 18 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Son dies in two road accidents, three including mother injured
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो साल का बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के जयगहां गांव निवासी आकाश (22) बाइक से अपनी मां पूनम और दो साल के बच्चे सुग्गू के साथ जौनपुर आ रहे थे। लतरी हाइवे के पास बाइक की इनोवा कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पूनम और सुग्गू का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरा घटना कोठवार बाजार में हुई। यहां नशे में धुत ट्रक चालक ट्रक लेकर एक घर में घुस गया। हादसे में आरती (35) घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed