फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son beats up father and injures him over land distribution dispute

Jaunpur News: भूमि बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता को मारपीट कर किया घायल

Tue, 31 Oct 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Son beats up father and injures him over land distribution dispute
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव में एक युवक ने भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर अपने पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव के शेर अली व उसके बेटे शमशाद में कई दिनों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे इसी भूमि के बंटवारे को लेकर शमशाद अपने पिता शेर अली को गाली गलौज देने लगा। मना करने पर घर पर ही रखे डंडे से शेर अली (55) को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शमशाद को हिरासत में ले लिया। घायल शेर अली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed